दुर्ग। हमारे दैनिक भोजन की थाली में आधा भोजन तथा आधा फल होना चाहिये। फल इससे हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ये उद्गार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरूणा पल्टा ने आज व्यक्त किये। डॉ पल्टा आज विश्वविद्यालय द्वारा राजभवन के निर्देश पर आयोजित “कोविड- 19 संक्रमण काल में खानपान के तरीके” विषय पर लगभग 800 प्राध्यापकों, प्राचार्यो, शोधार्थियों तथा विद्यार्थियों को ऑनलाईन संबोधित कर रही थीं।












