भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा टीकाकरण को लेकर एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 26 हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट मैदान में वरिष्ठ जनों के लिए आज से टीकाकरण प्रारंभ हो गया। शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाया जाएगा। आज प्रथम दिन पात्र हितग्राहियों को टीकाकरण के बाद गुलाब का फूल भेंट किया गया। वरिष्ठ नागरिक हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट मैदान पहुंचे तथा अपने वाहन में बैठे बैठे ही टीका लगवाए।












