भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर्स तथा होम डिलीवरी द्वारा संचालित दुकान इत्यादि एवं स्ट्रीट वेंडर्स को कोविड जांच नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर ही उन्हें व्यवसाय करने हेतु अनुमति दी जाएगी। नगर निगम द्वारा सभी ऐसे लोगों को सुबह 4 बजे आकाशगंगा में एकत्र होने कहा है जहां उनकी कोविड जांच की जाएगी।












