भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में पदस्थ सहायक प्राध्यापक डॉ रचना पांडे को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानव गौरव सम्मान प्रदान किया गया है। डॉ रचना की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला, महाविद्यालय के सीईओ डॉ दीपक शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।












