भिलाई। तीसरी लहर को लेकर देशभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस लहर में 0-12 साल के बच्चों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। पर इस बीच अच्छी खबर यह है कि देश के चुनिन्दा राज्यों में कराए गए सर्वे में बच्चों में सीरो पाजीटिविटी का अच्छा स्तर देखने को मिला है। सीरो पाजिटिव बच्चों में कोरोना के खतरनाक होने की संभावना काफी कम हो जाती है।












