भिलाई। कोरोनाकाल के अवसाद को मिटाने एमजे कालेज के आईक्यूएसी ने आज प्रख्यात पार्श्व गायक हेमंत कुमार की जयंती मनाई। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में मुम्बई, इंदौर के अलावा स्थानीय महाविद्यालयों के लोगों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में एक साथ संचालित किया गया। प्रतिभागियों ने हेमंत कुमार को गीतों के माध्यम से स्वरांजलि दी। हेमंत कुमार जी की आज 101वीं जयंती है।












