मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि विकास का सही मतलब लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाना है। प्रदेश सरकार द्वारा आमजनता के जीवन में खुशहाली लाने के लिए सुराजी गांव योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी कार्यक्रम, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण के जरिए ग्रामीण अंचल में छोटे-छोटे उद्यम एवं स्वरोजगार की शुरूआत की गई है। इससे पूरे राज्य में स्वावलंबन का नया वातावरण दिखाई पड़ रहा है।












