भिलाई। फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुण्ड, मुम्बई के लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ स्वप्निल शर्मा ने आज कहा कि फेफड़ों की तरह ही कोविड वायरस लिवर को भी सीधे अपनी चपेट में ले सकता है। पर इनमें संक्रमित होने की आशंका सामान्य मरीजों की तरह ही होती है। हालांकि संक्रमित होने के बाद उनकी स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है। लिवर ट्रांसप्लांट के मरीजों के संक्रमित होने पर रोग के ज्यादा उग्र होने के अब तक कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। डॉ शर्मा यहां हाइटेक सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल से भी जुड़े हुए हैं।












