भिलाई। कोरोना काल में बच्चों को पेंटिंग एवं क्राफ्ट के माध्यम से पॉजिटिव बनाये रखने के उद्देश्य से एंजेल वैली स्कूल हुडको में ऑनलाइन समर कैंप का आयोजन किया गया। पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण के साथ कैंप सम्पन्न हो गया। प्राचार्य सूमा शेखर ने बताया कि यह समर कैंप 10 मई से 5 जून तक चला। कैंप में दुर्ग-भिलाई के आलावा दिल्ली, मुंबई, भोपाल, झाँसी, भंडारा, पुणे, होशंगाबाद, राजिम, डोंगरगढ़, रायपुर सहित देश भर से 108 बच्चों ने हिस्सा लिया।












