भिलाई। एक अभिनव प्रयोग के तहत श्री शंकराचार्य महाविद्यालय द्वारा गठित ‘चक्रवाहिनी क्लब’ के जोश ने आज अलसुबह की हल्की बूंदा-बांदी को भी मात दे दी। साइकिल पर सवार प्राध्यापक, एलुमनाई सदस्य एवं स्कूली छात्र बड़ी संख्या में मीलों साइकिल चलाकर महाविद्यालय प्रांगण पहुंचे। इस आयोजन का उद्देश्य फिट इंडिया के सपनों को पूरा करने के साथ-साथ पर्यावरण हितैषी वातावरण का निर्माण करना है।












