नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से चल रहे संशय पर आज विराम लग गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया। इससे पहले 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द किया जा चुका है। प्रधानमंत्री ने राज्यों और अन्य स्टेक होल्डर्स के साथ इस पर व्यापक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया।












