भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ प्रेमराज देबता ने ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों को एक ऑनलाइन कार्यक्रम में हेल्थ टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि कोविड-19 जिस तरह फेफड़ों को प्रभावित करता है ठीक उसी तरह किडनी को भी अपनी चपेट में ले सकता है। उन्होंने मौसमी बीमारियों से भी सतर्क रहने की हिदायत बैंक कर्मियों को दी।












