भिलाई। कोरोना काल में भाइयों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “उड़ान एक मंजिल” की महिलाओं ने घर में रखी चीजों से सुंदर राखियां बनाईं। ये राखियां इको फ्रेंडली होने के साथ ही आयुर्वेद के गुणों से भी परिपूर्ण हैं। संस्था की अध्यक्ष अंजू साहू ने कहा कि जिस तरह बाहर के खाने से परहेज कर रहे हैं, ठीक उसी तरह बाजार से महंगी राखियां खरीदने से भी बच सकती हैं।












