भिलाई। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट दिवस पर आज एमजे कालेज की आईक्यूएसी के तत्वावधान में एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पुलिस काउंसलर अधिवक्ता गौरी चक्रवर्ती वेबीनार की मुख्य वक्ता थीं। उन्होंने बताया कि इस कोर्ट की स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की गई थी। यह कोर्ट अंतरराष्ट्रीय अपराधों की सुनवाई करता है।












