दुर्ग। मिशन मोड पर चलाये जा रहे मूल्यांकन एवं प्रत्यायन अभियान के अंतर्गत दुर्ग संभाग के शासकीय महाविद्यालयों में नैक द्वारा मूल्यांकन की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही है। इसी तारतम्य में संभाग के नैक मूल्यांकन की पात्रता रखने वाले शासकीय महाविद्यालयों की समीक्षा एवं तैयारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन गर्ल्स कॉलेज दुर्ग में किया गया।












