दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को भौतिक रूप से महाविद्यालयों में उपस्थित होना होगा। इससे पहले प्रायोगिक कक्षाएं भी भौतिक रूप से आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी छोटे-छोटे समूहों में कालेज आएंगे। थ्योरी की परीक्षाएं 23 अगस्त से प्रारंभ होने की संभावना है। परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 2 अगस्त है। उक्त जानकारी कुलपति डॉ अरुणा पल्टा ने दी।












