भिलाई। बारिश के मौसम में हल्का फुल्का बुखार हो जाना मामूली बात है पर यदि बुखार के साथ बदन दर्द भी हो तो तत्काल डाक्टरी सलाह लेनी चाहिए। यह डेंगू हो सकता है। यदि लापरवाही बरती गई तो डेंगू जानलेवा हो सकता है। उक्त बातें हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ राजेश सिंघल ने आज एक लाइव कार्यक्रम में कहीं।












