लंदन। इंग्लैंड में एक साल से ज्यादा समय तक लागू रहे लॉकडाउन, मास्क संबंधी अनिवार्यता और कोविड-19 महामारी से संबंधित पाबंदियां सोमवार को हटा दी गईं। मीडिया ने इसे “फ्रीडम-डे” कहा है। मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग को अब लोगों के च्वाइस पर छोड़ दिया गया है। सड़कों से लेकर बार, नाइटक्लब और डांस फ्लोर पर लोगों ने इस “स्वतंत्रता” का जमकर जश्न मनाया।












