भिलाई। महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के नेतृत्व में बुधवार को महाप्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष तुलसी साहू के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में जिला कांग्रेस सहित ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता साइकिल रैली में शामिल हुए। सेक्टर-1 इक्विपमेंट चौक से निकली साइकिल रैली सेक्टर-9 चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान रास्ते भर महंगाई के विरोध में नारेबाजी होती रही।












