भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी और शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ के मध्य एमओयू पर आज हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर दोनों महाविद्यालय के प्राचार्य शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ के प्राचार्य डॉ के. एल. टांडेकर एवं श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्या डॉ रक्षा सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ जे.दुर्गा प्रसाद राव भी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत पौधे से किया गया।












