भिलाई। एमजे कालेज तथा श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक समारोह में संगीत से कोविड लॉकडाउन को लोगों के लिए सहज बनाने वालों का सम्मान किया गया। विख्यात पार्श्व गायक मुकेश चंद माथुर के जन्मदिन 22 जुलाई के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने मुकेश के गीतों को भी अपनी आवाज दी। यह कार्यक्रम दोनों महाविद्यालयों के बीच एमओयू के अंतर्गत किया गया।












