भिलाई। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 भिलाई में रविवार को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। आजादी का जश्न मनाने के लिए वर्चुअल मोड में अनेक स्पर्धाएं हुई। इस दौरान बच्चों की प्रस्तुति ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आजादी के अमृत महोत्सव में छात्रों के साथ टीचर्स ने भी भाग लिया।












