दुर्ग। विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय तथा इंडियन डायटेटिक एसोसियेशन के छत्तीसगढ़ चेप्टर द्वारा ऑनलाईन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों के लगभग सौ परामर्शकर्ताओं ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि नागपुर विश्वविद्यालय की भूतपूर्व प्रोफेसर, डॉ. सबीहा वली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। अध्यक्षता कुलपति डॉ अरूणा पल्टा ने कीं।












