भिलाई। गुवाहाटी (असम) के नव इवेंट्स एंड इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की 8 वीं अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय वाद्य, संगीत एवं नृत्य स्पर्धा/त्यौहार में स्थानीय शिव-साईं डांस अकादमी के बच्चों ने भाग लिया और प्रथम स्थान पर आ कर इस्पात नगरी भिलाई को गौरवान्वित किया। इन बच्चों की उपलब्धि पर पालकों व इनके प्रशिक्षक ने हर्ष व्यक्त किया है।












