भिलाई। क्रांति दिवस के उपलक्ष में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर ग्राम खपरी और खमरिया में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में राष्ट्र की रक्षा के प्रति चेतना जागृत करना था। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान और उनके सोच को प्रति पालन करना है। महाविद्यालय की निदेशक/प्राचार्य डॉ रक्षा सिंह ने कहा कि आज के कैडेट्स कल देश में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेंगे।












