भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में (आईपीआर) इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स और पेटेंट विषय पर नेशनल वेबिनार का आयोजन महाविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग, आईक्यूएसी एवं राजीव गाँधी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी मैनेजमेंट, नागपुर के सहयोग से किया गया। वेबिनार की मुख्य वक्ता पूजा विशाल मौलिकर (एग्जामिनर ऑफ़ पेटेंट एंड डिजाईन), राजीव गाँधी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी मैनेजमेंट, नागपुर थी।












