भिलाई। तनाव प्रबंधन में संगीत की भूमिका पर एमजे कालेज एवं एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कालेज प्रयागराज के बीच फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम (एफईपी) का आयोजन किया गया। 24 एवं 25 सितम्बर को इस एफईपी का आयोजन दोनों महाविद्यालयों के बीच हुई समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत किया गया। खन्ना कालेज इलाहाबाद विश्वविद्यालय का ए ग्रेज महाविद्यालय है।












