भिलाई। सीएमए फाउंडेशन की परीक्षा मे डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट के 95 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। उत्तीर्ण होने वाले छात्रो ने बताया डॉ. संतोष राय इंस्टिट्यूट के शिक्षको द्वारा समय-समय पर मोटिवेशन, साप्ताहिक एवं मासिक टेस्ट, पढ़ाई को बेहतर तरीके से करना, परीक्षा मे पूछे गये प्रष्नों को हल करने की स्कील पर जो कार्य किया जाता है वह छात्रो के परीक्षा एवं जीवन मे सफल होने का अवसर बढ़ा देती है।












