भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के समस्त विभाग के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। विद्यार्थियों ने ओजोन परत के संरक्षण के लिए अपने विचारों को पोस्टर एवं दो मिनट के वीडियो के माध्यम से व्यक्त किया।












