भिलाई। महाविद्यालय के शिक्षा विभाग एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आत्महत्या को रोकने के लिये प्रभावी रोकथाम विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ शमा हमदानी क्लिनिकल सायकोलाजिस्ट, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज, जुनवानी एवं हाईटेक सुपर स्पेशयालिटी भिलाई ने अपने विचार प्रस्तुत किये जिसमें आत्महत्या के मामले के आकड़े प्रस्तुत किये।












