भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के द्वारा संचालित आरएसआर रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजीएवं भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क), मुंबई के संयुक्त तत्वाधान मे “बार्क आउटरीच एंड अवेयरनेस प्रोग्राम” के तहत “आजादी का अमृत महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य ह्लशांति, शक्ति और समृद्धि के लिए परमाणु ऊर्जा का महत्व एवं जानकारी को बढ़ावा देनाह्व है।












