भिलाई। एमजे कालेज की आईक्यूएसी द्वारा वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के सहयोग से विश्व शाकाहार दिवस पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। शाकाहारी एवं मांसाहारी को विदेशी अवधारणा मानते हुए बच्चों ने सात्विक आहार पर अपनी बात रखी। यह आयोजन महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर के दिशानिर्देशन में किया गया था।












