भिलाई। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में एमजे ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा गरबा डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। न्यू आर्य नगर कोहका स्थित एमजे स्कूल में हुए इस आयोजन में समूह की सभी संस्थाओं ने योगदान किया। विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।












