भिलाई। सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी सुधीर कुमार ने आज एमजे कालेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के बच्चों को सफलता का सूत्र दिया। उन्होंने कहा कि यूजी कोर्स का आरंभ ही वह समय है जब आपको अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए और उसपर पूरी निष्ठा के साथ मेहनत शुरू कर देनी चाहिए।












