भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड रिसर्च के डिपार्टमेंट ऑफ़ पेरिओड़ोंटोलोजी द्वारा डेंटल लेजर्स पर दो दिवसीय कार्यशाला एवं कंटिन्यूड डेंटल एजुकेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यशाला डेंटल लेजर्स का दन्त चिकित्सा के क्षेत्र में उपयोग पर केन्द्रित थी।
ग्लोबल आउटरीच मेडिकल एवं हेल्थ एसोसिएशन के सहयोग से आयजित कार्यशाला के पहले दिन लेक्चर्स व प्री.क्लिनिकल प्रेक्टिस पर केन्द्रित रहे। दूसरा दिन लेजेर्स द्वारा पेशेंट पर सर्जरी को समर्पित था।












