भिलाई। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को साबुन की 3 किलोमीटर से भी बड़ी लाईन बनाकर इण्डियाँ बुक ऑफ रिकार्ड एवं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड मे अपना नाम दर्ज कराएगा। संस्था के अमित श्रीवास्तव, अशोक सूरी के साथ ही विकास पाण्डे ने बताया कि बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी संस्था समय-समय पर सामाजिक क्षेत्र में योगदान करती है।












