भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग एवं आईक्यूएसी संयुक्त तात्वावधान में गठिया रोग : मिथक एवं सच्चाई विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ता के रुप में जिला अस्पताल दुर्ग के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विपिन जैन एवं शल्य चिकित्सक उपस्थित थे।
विभागाध्यक्ष बायोटेक्नोलॉजी डॉ शिवानी शर्मा ने कहा कि गठिया की रोकथाम व उपचार के प्रति लोगों में जागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।












