भिलाई। मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बाल दिवस के अवसर पर साबुन की कतार लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। इसे तीन किताबों में एक साथ दर्ज किया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट ग्राउंड में लगने वाली यह कतार 3 किलोमीटर लंबी होगी। इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड तथा एशिया बुक ऑफ वर्ल्स रिकार्ड के प्रतिनिधिगण मौजूद रहेंगे।












