बेमेतरा। जिले के बेरला विकासखण्ड के ग्राम रांका मे हॉल ही मे तालाब के पास मैदान मे खुदाई के दौरान निकली मां काली की मूर्ति को संरक्षित किया जायेगा। कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर से आज ग्राम रांका के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर एवं एसपी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि लोगों की आस्था का पूरा ध्यान रखा जायेगा।












