भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में 27 नवम्बर को ब्रिटिश काउंसिल (आईएसए द्वारा संचालित) गतिविधि की श्रृंखला में फ़ैन्सी ड्रेस ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कोरोना काल के उपरांत सभी नियमों का पालन करते हुए स्कूल प्रारम्भ होते ही उत्साहित बच्चों ने उमंग के साथ स्कूल प्रांगण में चार चाँद लगा दिए।












