दुर्ग। शासकीय वीवायटी स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता पर अंतर महाविद्यालयीन वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिस्टेमेटिक वोटर एजुकेशन एवं इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (स्वीप) के तहत किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य, डॉ. आर.एन. सिंह एवं स्वीप नोडल अधिकारी, डॉ. मीना मान के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाईन किया गया।












