भिलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (एमएचआरडी) ने देशभर के तकनीकी शिक्षा संस्थानों और विश्वविद्यालयों की इनोवेशन परफॉर्मेंस रेटिंग जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ में संतोष रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 5 में से 4 स्टार रेटिंग हासिल की है। स्टूडेंट्स को नवाचार और स्टार्टअप के लिए प्रमोट करने पर यह रेटिंग दी गई। कोरोना काल में भी स्टूडेंट्स को आंत्रप्रेन्योरशिप के लिए प्रेरित करने कई एक्टिविटीज कराई गई।












