एक विमान हादसे ने देश से उसका पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ छीन लिया। इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन लक्ष्मण सिंह रावत, उनकी पत्नी मधूलिका रावत समेत 13 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसमें कई युवा सैन्य अफसर भी थे। जनरल रावत को सैनिक जीवन विरासत में मिली थी। उन्होंने उसी यूनिट (11 गोरखा राइफल्स की पांचवी बटालियन) से 1978 में अपना करियर शुरू किया था जहां उनके पिता तैनात थे। उनके पिता ने लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर रहते हुए अवकाश प्राप्त किया था।












