दुर्ग। हेमचंद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सेक्टर स्तरीय महिला वालीबाल प्रतियोगिता में शासकीय डॉ वावा पाटणकर महाविद्यालय ने विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में कन्या महाविद्यालय ने स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय को 3-2 से पराजित कर दिया। इसकी मेजबानी वावा पाटणकर महाविद्यालय कर रहा था।












