भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य व सभी प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने शपथ ली। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्राचार्य, स्टॉफ एवं विद्यार्थियों ने शपथ लिया की स्वयं मतदान करेंगे एवं अपने आस-पास के लोगो को मतदान हेतु प्रेरित करेंगे।












