भिलाई। 29वी जूनियर राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन गेटवे इंस्टीटूट/गेटवे एजुकेशन, सेक्टर- 11, सोनीपत, हरियाणा में दिनांक 25 दिसंबर से 28 दिसंबर 2021 तक हरियाणा स्टेट फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, हरियाणा शासन एवं हरियाणा ओलिंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की जूनियर बालक एवं बालिका टीम भाग लिया।












