भिलाई। एमजे कालेज की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने गत दिवस आस्था बहुद्देश्यीय संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में गर्म कपड़े और लड्डू भेंट किये। आश्रम में वृद्धों की सेहत की सुरक्षा के मद्देनजर यह सामग्री गेट पर ही आश्रम की तरफ से ग्रहण किया गया। डॉ श्रीलेखा ने बताया कि एमजे कालेज ने अपनी खुशियों को इस आश्रम के रहवासियों के साथ साझा करने का फैसला किया है।












