दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नृत्य विभाग द्वारा महान कथक नृत्य सम्राट पद्मविभूषण पं. बिरजू महाराज के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। गूगलमीट पर रखी गई श्रद्धांजलि सभा में प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि पं. बिरजू महाराज जी वर्तमान समय में सर्वश्रेष्ठ नृत्याचार्य थे। वे पद्मविभूषण तथा कालिदास सम्मान से विभूषित थे। खैरागढ़ विश्वविद्यालय ने उन्हें डाक्टर की मानद उपाधि से नवाजा था। उन्होंने राजनांदगांव में अनेक कार्यशालाओं में अपनी कला को साझा किया है।












