भिलाई। महापौर नीरज पाल ने शहर को चौथी सस्ती दवा दुकान की सौगात दी। केम्प-1 18 नं रोड में खुले धनवंतरी मेडिकल स्टोर से मल्टीविटामिन गोलियां खरीदकर उन्होंने उसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयुक्त प्रकाश सर्वे, सभापति गिरवर बंटी साहू एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, प्रभारी अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार जोशी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।












