भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा ऑनलाइन विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ अर्चना झा द्वारा विद्यार्थियों को बताया कि हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में विकसित करने किए हर स्तर पर कदम उठाना है।












